गुना नगर: श्रीराम फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की ऑफिस बिल्डिंग से गिरकर मौत, परिजनों ने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम किया, लगाए आरोप
गुना में एबी रोड पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सचिन सेन निवासी लुशन बगीचा गुना की 26 जून दोपहर गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। परिजनों ने 26 जून देर शाम को हनुमान चौराहे पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। कंपनी के लोगों पर प्रताड़ित करने घर आने ना देने और रुपए को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। एसडीएम शिवानी पांडे ने कहा कार्यवाही जारी है।