औरैया: दिबियापुर समेत जिले भर के 6 परीक्षा केंद्रों में कल से होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 16164 अभ्यर्थी होंगे सम्मिलित
औरैया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से केंद्रों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलेभर में प्रस्तावित सभी छह केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसी तरह की कोई चूक न हो। इसे लेकर अधिकारियों ने निर्देश दिए।जिले में छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती की परीक्षा होनी है।