मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पूजा कर रही महिला के दुपट्टे में धूप बत्ती की वजह से लगी आग महिला बुरी तरह झुलसी
थाना कटघर इलाके के महबुल्ला गंज में पिंकी नाम की महिला घर में पूजा पाठ कर रही थी तभी अचानक धूप बत्ती की वजह से उसके दुपट्टे ने आग पकड़ ली जिससे पिंकी बुरी तरीके से झुलस गई जिसको इलाज के लिए परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी देते हुए पिंकी के पति गौरव ने बताया पिंकी घर में नीचे अकेले बैठकर पूजा कर रही थी।