नबीनगर: भड़कुड़िया में वज्रपात से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के भड़कुड़िया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भड़कुड़ीया गांव निवासी 60 वर्षीय ललन पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललन पासवान को गांव के बधार में मवेशी चराने गए थे।