बम्हनीबंजर नगर में दो दिवसीय मड़ई का आगाज मंगलवार की शाम 6 बजे धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में अहीर समाज के पारंपरिक अहीरी नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस वर्ष बम्हनी नगर के अहीर समाज ने आकर्षक साज-सज्जा, बैंड की धुन और पारंपरिक परिधान के साथ माल बाबा चौक से नृत्य करते हुए मड़ई स्थल तक पहुंचकर मड़ई बेहाही।