नानपारा: नानपारा में एसएसबी मुख्यालय पर क्षय रोग टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं वाहिनी ने नानपारा स्थित अपने मुख्यालय में 'क्षय रोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान' के तहत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सत्र की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. ए. लिंगय्या ने की। उन्होंने जवानों को बचाव की जानकारी दी