गुनौर: गुनौर में गैस माफियाओं का खेल: जनता लाइन में, होटलों में धड़ल्ले से पहुंच रहे घरेलू सिलेंडर
Gunnor, Panna | May 18, 2026 पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में एलपीजी गैस की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। नगर की इकलौती गैस एजेंसी पर सुबह से रात तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। दूसरी ओर होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर खुलेआम जलते दिखाई दे रहे हैं।