पलिया: विशेनपुरी गांव में 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्ण नगर थाना क्षेत्र के विशेनपुरी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दे कर रूप लगाते हुए बताया है कि बीते 11 जून 2025 को उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक अपने एक साथी के साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।