दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए बड़ी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश का पहला ड्यूल MBA डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र पहले साल गोरखपुर में और दूसरे साल मलेशिया में पढ़ाई करेंगे। कोर्स पूरा होने पर भारत और मलेशिया दोनों विश्वविद्यालयों की डिग्री मिलेगी। इसे नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews DDU Gorakhpur University
Gorakhpur, Gorakhpur | Jul 2, 2026