छिंदवाडा मार्ग पर खिरसाडोह में पेंचवेली कालेज से लेकर पालीटेक्निक तक सडक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठी है। खिरसाडोह पंचायत ने शनिवार को 4 बजे एसडीएम के नाम तहसीलदार को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को खिरसाडोह में सडक दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद इस सडक पर गति कम करने की मांग उठी है।