कोंच: डंवर बिगहा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल, गया मेडिकल कॉलेज रेफर, पैर में फ्रैक्चर
Konch, Gaya | Apr 28, 2026 आंती थाना क्षेत्र के काबर के समीप डंवर बिगहा मोड़ के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु रेफर किया।