बेगूसराय: नावकोठी थाना क्षेत्र में 02 बाइक की टक्कर में बाइक सवार 04 युवक जख्मी, 01 की स्थिति नाजुक
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार 04 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां प्रार्थमिक इलाज़ के बाद तीन घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाक़े की है.