भोगांव: डीएम के पहल से 'मिशन समाधान' बना किसानों की राहत का जरिया, मिलकिया में पहुंची टीम ने दिलाया खेत का कब्जा
भोगांव तहसील के ग्राम मिलकिया में वर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद आखिरकार प्रशासन की सक्रियता से सुलझ गया। 'मिशन समाधान' अभियान के तहत राजस्व टीम सीधे गांव पहुंची और किसान बालकराम को उसकी जमीन का कब्जा दिलाया। मौके पर हुई इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की त्वरित कार्यशैली की सराहना की।