बिहार: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में कुष्ठ रोग के निवारण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि अभी इलाके में कुछ कुष्ठ रोगी है, जिनकी पहचान कर इलाज की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि रोगियों का सही समय पर इलाज किया जाए, तो कुष्ठ रोग ठीक हो सकता है