कोंडागांव: ग्राम कमेला में 16 मई को भव्य मेला-मंडई का आयोजन, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत कमेला में पारंपरिक मेला-मंडई का आयोजन 16 मई, शनिवार को किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को 4 बजे आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता सरपंच कामदेव कश्यप ने की, जबकि उपसरपंच प्रेमनाथ बघेल, पुजारी सुखराम बघेल, परमानंद पांडे, भावसिंह,रेवतमल, जसराज देवभरत, ग्राम कोतवाल दीपेश्वर नाग उपस्तिथ थे