जिला प्रशासन, बेगूसराय के तत्वावधान में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिले की सभी पंचायतों से चयनित श्रमिकों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रम कानूनों, पंजीकरण प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षित श्रमिक अपने-अपने पंचायतों में अन्य श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी लाभ पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर उप श्रमायुक्त ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
@iprdbihar
@lrmwwdbihar
#begusarai