खुदागंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज रोकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 16 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे भुंडी पुल के नीचे से वारंटी अभियुक्त अखिलेश सिंह उर्फ छोटेलाल पुत्र रामपाल निवासी ग्राम कैथरपुर नवदिया, थाना खुदागंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 284/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रोकेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 17, 2026