प्रतापपुर: जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में मटन नहीं पकाने पर पत्नी की हत्या, पति को सुनाई गई उम्रकैद
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम जगन्नाथपुर में पत्नी की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह चौहान की अदालत ने आरोपी हीरालाल टेकाम उर्फ भेंटन (48) को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹1,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 27 नवंबर 2024 की रात आरोपी शराब के नशे में मटन लेकर