गिरिडीह: भीषण गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सोमवार को 11 बजे आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों, नगर निकाय पदाधिकारियों एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों को आमजन को राहत पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।