कोडरमा: कोडरमा घाटी के नौवां माइल में छड़ लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवां माइल घाटी में शनिवार की रात करीब 10:00 एक टेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन के चालक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोडरमा हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर आवागमन को सामान्य किया।