मुंगेर: मुंगेर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
Munger, Munger | Jun 4, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार की संध्या मुंगेर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से नगर भ्रमण कर संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पू