पटना ग्रामीण: डाकबंगला चौराहे के पास छाबरा स्पोर्ट्स के गोदाम में आग, लगभग ₹10 लाख का सामान जलकर राख
डाक बंगला चौराहे के पास स्थित छाबरा स्पोर्ट्स गोदाम में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1:15 पर भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 लाख रुपए के समान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग को बुझाने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया।