कटनी नगर: अमित शाह ने आदिवासियों को वनवासी कहा, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला
केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पूरे मध्यप्रदेश के साथ ही कटनी शहर में आज गुरुवार शाम 5:30 पर कचहरी चौराहे में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उनके द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया है इस दौरान वाटर कैनन का प्रयोग करने के साथ ही पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा