कुटुंबा: बहोरा बिगहा में भीषण आग, 4 बीघा गेहूं जलकर राख, किसान को हुआ भारी नुकसान
कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र स्थित बहोरा बिगहा गांव में सोमवार को भीषण अगलगी की घटना ने एक किसान की साल भर की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। इस हादसे में किसान कौशल किशोर सिंह की लगभग चार बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।