सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के केडीयादेव गांव में सड़क किनारे बाइक के पास अज्ञात युवक घायल पड़ा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के केडीया देव गांव में बाइक के पास सड़क किनारे घायल हालत में अज्ञात युवक पड़ा हुआ था वहां पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल सज्जनगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया।