बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के खैरा भूधर गांव में मछली न देने पर युवक की गोली मारकर हत्या, 2 घंटे में आरोपी किया गया गिरफ्तार
विक्रमगंज अनुमंडल के खैरा भूधर गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बच्चा पासवान उर्फ भुंडा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा पासवान गांव में मछली बेच रहा था।