भिनाय: नागोला रोड़ पर सरवाड़ में पेड़ के नीचे मिला शव, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Bhinay, Ajmer | May 15, 2026 सरवाड़ कस्बे में नागोला रोड पर पानी के नाले के पास पेड़ के नीचे जड़ाना निवासी शिवराज बैरवा 38 वर्ष पुत्र बीरम बैरवा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।शुक्रवार सुबह 10 बजे परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मौके पर एक बाइक भी मिली है,जिससे शव की शिनाख्त हो गई।