महोबा: लौड़ी रोड पर पीली कोठी के पास ऑटो पलटने से चालक सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, एक की हालत नाजुक
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 मध्य प्रदेश के ग्राम मिड़का से सवारियों से भरा एक ऑटो महोबा आ रहा था तभी पीली कोठी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। ऑटो चालक 30 वर्षीय भूरा, 60 वर्षीय फूला, 85 वर्षीय हरिदास, 50 वर्षीय संपतबाई, 75 वर्षीय सुमित्रा, 50 वर्षीय पानाबाई, 60 वर्षीय रामराजा, 55 वर्षीय राजाबाई सभी घायल हो गए।वहीं रामराज को झांसी रिफर कर दिया है।