सिवनी: बारापत्थर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | May 28, 2026 सिवनी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बारापत्थर क्षेत्र में एक महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। गुरुवार को बताया गया कि प्रभा पटेल अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली थीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।