बलरामपुर: थाना ललिया में क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार और थाना अध्यक्ष ने त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की
9 मार्च रविवार को थाना ललिया में दोपहर 1:00 बजे क्षेत्राधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार एवं थाना अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों धर्म गुरुओं एवं अन्य लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में सभी लोगों से भाईचारे के साथ होली एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाने को कहा गया। बताया की कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।