निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर, प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान गिद्धि के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ ने आधुनिक मशीन की मदद से शामिल लोगों का नेत्र जांच किया। साथ ही, उचित सलाह व परामर्श दी। वहीं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।