गोपालगंज: हरखुआ गांव में पोते ने दादी को चाकू मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
हरखुआ गांव में दादी को पोते ने चाकू मार किया जख्मी गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में रविवार को एक पोते ने अपनी दादी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी स्व. मुमताज मियां की पत्नी जैबुन नेशा को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।