पवई: शंकरगढ़ पेट्रोल पंप के आगे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
Pawai, Panna | Jul 5, 2026 शंकरगढ़ पेट्रोल पंप के आगे डीजल लेने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धर्मेंद्र पिता बलबान सिंह निवासी पलका कला एवं बबलू पिता सेव सिंह राजपूत निवासी पलका कला के रूप में हुई है।