बीकानेर: देशनोक में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, दूसरे को बचाया गया
बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पलाना-जेगला रोड स्थित तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देशनोक थानाधिका