मधेपुरा के नाट्यकर्मियों ने नाटक विषय को एसटीईटी में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपा। नाट्यकर्मियों में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से नाट्यशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त सुनीत साना, अमित आनंद, अमित कुमार अंशु समेत अन्य शामिल थे।