जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, बड़ी कार्रवाई
जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्जीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पन्नालाल राठौर, धर्मेंद्र, वीरेन्द्र और रानमादेवी शामिल हैं। ये सभी आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।