बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की रात करीब नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा विवेचना में मिले साक्ष्य के आधार पर फरार चल रहे दो आरोपित गुड्डू उर्फ मनीष और कन्हैया उर्फ अंकुर निवासी ग्राम गांधी को गिरफ्तार किया है।