दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में दुकानदार ने लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप
दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में दुकानदार ने लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप वाराणसी। शहर के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने विरोध स्वरूप अपने ही मकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।