ग्वालियर गिर्द: ग्वालियरवासियों के लिए जरूरी खबर, 2 माह तक इन रास्तों पर नहीं चलेगा ट्रैफिक
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते 19 जून से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। डी.डी. मॉल से मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर और मोती मस्जिद से गुरुद्वारा तक का मार्ग आगामी दो माह के लिए बंद रहेगा। इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस नोट में दी गई।