औरैया: पैगंबरपुर रोड पर सड़क निर्माण में कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर रोड पर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे संतोष कुमार पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम मरेना, धौलपुर की बुधवार को दोपहर 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संतोष कुमार मंगलवार को कार्य के दौरान अचानक गिर गया था। गिरने के बाद उसने शाम को दर्द की शिकायत की और स्वयं ही दर्द की दवा का सेवन किया। परंतु आराम न मिलने पर बुधवार सु