श्योपुर: खिरकाईयों पर बदमाशों को धमकाना पड़ा भारी, पुलिस अधीक्षक ने दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया
श्योपुर। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मंगलवार की रात्रि 7 बजे मप्र पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-बी(1) में प्रदत्त शक्तियो का उपयोग करते हुए दो आरोपियों पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।