#छात्रों_के_भविष्य_पर_राजनीति_बर्दाश्त_नहीं_राहुल_गांधी_के_कृत्य_पर_कैबिनेट_मंत्री_खजान_दास का बड़ा बयान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने के निर्णय और छात्रों से जुड़े गंभीर विषयों पर की जा रही राजनीति की कड़े शब्दों में भर्त्ना की है। मंत्री खजान दास ने विपक्ष के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से 'अवसरवादी राजनीति' करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक ढाल बनाकर अपनी खोई हुई साख वापस पाने का यह प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों के हितों और उनकी शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण कर देश का माहौल खराब करने की कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष को राष्ट्रीय महत्व और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
#छात्रों_के_भविष्य_पर_राजनीति_बर्दाश्त_नहीं_राहुल_गांधी_के_कृत्य_पर_कैबिनेट_मंत्री_खजान_दास का बड़ा बयान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने के निर्णय और छात्रों से जुड़े गंभीर विषयों पर की जा रही राजनीति की कड़े शब्दों में भर्त्ना की है। मंत्री खजान दास ने विपक्ष के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से 'अवसरवादी राजनीति' करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक ढाल बनाकर अपनी खोई हुई साख वापस पाने का यह प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों के हितों और उनकी शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण कर देश का माहौल खराब करने की कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष को राष्ट्रीय महत्व और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। - Dehradun News