कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण से सनसनी, 7 लोगों पर मामला दर्ज
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह 10 बजे प्राप्त पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग के पिता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आवश्यक अनुसंधान में जुट गई है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक अमृतलाल को सौंपी गई है।