स्वार: तहसील में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, आदेश वापस लेने की रखी मांग
Suar, Rampur | Jun 25, 2026 रामपुर की तहसील स्वार मे बार वेलफेयर एसोसिएशन सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन तथा कातिब संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी स्वार के माध्यम से सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जनहित एवं रोजगार की दृष्टि से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लिया जाए।