रामगढ़ क्षेत्र में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए देर रात उपायुक्त रामगढ़ ने कई क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया,इस दौरान उन्होंने खुले स्थानों पर रात्रि बिताने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया।उपायुक्त द्वारा रामगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रेकर स्टैंड, थाना चौक, चट्टी बाज़ार सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया।