नवाबगंज: देवा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवा थाना क्षेत्र में सोमवार करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गोदहा गांव निवासी लालजी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया गया।