शिवहर: शिवहर में डीएम के फर्जी हस्ताक्षर मामले में डाटा एंट्री आपरेटर की सेवा समाप्त
शिवहर में डाटा एंट्री आपरेटर घनश्याम मुरारी ने डीएम का फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र जारी किया था। डीएम प्रतिभा रानी ने उनकी सेवा तत्काल समाप्त कर दी है और प्रधान लिपिक राकेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।