मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पथरौर खाद गोदाम में किसान ने लगाया ताला, अन्य किसानों के विरोध के बाद घंटे बाद खुला ताला
संत नगर थाना क्षेत्र के पथरौर स्थित समिति पर सोमवार की दोपहर में खाद्य न मिलने से नाराज एक किसान ने खाद्य गोदाम में ताला लगा दिया इसके बाद अन्य किसानों ने इस घटना का जमकर विरोध किया किशन रामसखा कमलेश और कन्हैयालाल सहित कई अन्य किसानों ने आरोप लगाया है कि वे चार दिनों से समिति पर खाद के लिए चक्कर लगा रहे थे सोमवार को जब नंबर आया तो एक किसान ने ताला लगा दिया।