हंडिया: हंडिया थाना में समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
प्रयागराज के हंडिया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नंदनी शाह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी अनूप कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शनिवार 11 बजे मिली जानकारी।