डुमरांव: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का सदस्यों ने किया भव्य स्वागत, सदस्यता चलाने का अभियान
Dumraon, Buxar | Jun 6, 2026 डुमरांव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शनिवार की सुबह 11 बजे किया गया, जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार राय का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक का माहौल उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प से भरा रहा।